{"_id":"17-70648","slug":"Uttar-Kashi-70648-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
Uttar Kashi
Updated Sat, 07 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। प्रतापनगर के रावतगांव निवासी नानक चंद रमोला ने चिन्यालीसौड़ प्रखंड के सर्प गांव में ब्याही गई अपनी बेटी के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। डीएम को भेजे ज्ञापन में नानकचंद रमोला ने बताया कि उनकी बेटी ममता की 21 सितंबर को उसके ससुराल सर्प गांव में हत्या हो गई थी। तब से वे लगातार हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, लेकिन दो माह से अधिक समय बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जांच कर रहे अधिकारी भी संतोषजनक जवाब देने को राजी नहीं हैं। ऐसे में हत्यारों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन