फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   वाहनों की संख्या बढ़ी पर नहीं बना बस अड्डा

वाहनों की संख्या बढ़ी पर नहीं बना बस अड्डा

Sat, 07 Dec 2013 05:44 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Sat, 07 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी में बरसों से बस अड्डा निर्माण की मांग चल रही है, लेकिन परिणाम सिफर है। बस अड्डा न बनने से वाहन सड़कों पर आड़े-तरछे खड़े हो रहे हैं। इससे न केवल जाम लग रहा है, बल्कि पैदल चलने वाले राहगीराें को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में वाहनों की तादाद तो बढ़ती जा रही है, लेकिन इन्हें पार्क करने लिए आज तक स्थायी बस अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया है। नगरवासी बरसों से शासन-प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अड्डा निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। हालांकि प्रशासन की ओर से कुछ बरसों पूर्व मुख्य बाजार के पास वरुणावत की तलहटी पर समतलीकरण कर कुछ वाहनों के पार्किंग की जगह बनाई गई। इसके बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया। वाहनों की पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था न होने से वाहन चालक वाहनों को गंगोत्री राजमार्ग के साथ ही नगर की सड़कों पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर रहे हैं, जिस कारण हर रोज जाम लग जाता है। यात्राकाल के दौरान यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ज्ञानसू में भी नहीं बन पाया
लोनिवि की ओर से ज्ञानसू में बैराज जलाशय के किनारे बस अड्डे के लिए भूमि चयनित की गई थी। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था, लेकिन इस जमीन के पाडुली खाले के मुहाने पर होने के कारण प्रशासन ने इसका निर्माण रोककर इसे निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट.....
नगर में स्थायी बस अड्डे का निर्माण जरूरी है। बस अड्डा न होने से जाम की समस्या हो रही है, जिससे व्यापारियों के व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। - सुभाष बडोनी, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल।

कोट.....
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बस अड्डे का निर्माण जरूरी है। अभी हाल ही में अगले यात्राकाल की तैयारी को लेकर हुई बैठक में भी बस अड्डे निर्माण पर चर्चा की गई। बस अड्डे के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। - केके सिंह, एसडीएम भटवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed