{"_id":"17-70640","slug":"Uttar-Kashi-70640-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"निविदा निकाली पर सुरक्षा कार्यों में लगेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निविदा निकाली पर सुरक्षा कार्यों में लगेगा समय
Uttar Kashi
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नगर तथा जोशियाड़ा की तटवर्ती आबादी की सुरक्षा का जिम्मा लेने वाले जल विद्युत निगम ने जोशियाड़ा बैराज से लेकर तिलोथ पुल तक के हिस्से में भागीरथी नदी के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्यों की निविदा करा दी हैं। मगर कार्य शुरू होने में अभी समय लगेगा। खनन और स्टोन क्रशर की अनुमति तथा मोबलाइजेशन आदि तैयारियों के बाद ही निगम जनवरी से कार्य शुरू करा पाएगा।
निगम ने बैराज से जोशियाड़ा झूला पुल तक 63 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा योजना पांच प्रतिशत कम में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंप दी है। जोशियाड़ा झूला पुल से तिलोथ पुल तक भागीरथी के दोनों ओर 65 करोड़ लागत की दूसरी बाढ़ सुरक्षा योजना 15 प्रतिशत कम दर पर आरआर कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपी है। यह योजना अभी निविदा के बाद स्वीकृति की प्रक्रिया से गुजर रही है। इससे नगर और जोशियाड़ावासियों को बाढ़ से सुरक्षा की उम्मीदें तो बंधी हैं लेकिन सुरक्षा कार्य शुरू होने में अभी कई अड़चनें हैं। सबसे बड़ी अड़चन तो राज्य की बिजली जरूरत पूरी करने की है। फिलहाल पानी की तंगी के बावजूद 304 मेगावाट की मनेरी भाली स्टेज टू परियोजना 72 से 135 मेगावाट उत्पादन कर रही है।
कोशिश है काम शुरू होने तक बिजली उत्पादन जारी रखा जाए और इसके बाद भी निर्माण कंपनी से समन्वय कर कुछ दिनों तक उत्पादन बंद रखकर काम पूरे किए जाएं। - जेबी सिंह, डीजीएम सिविल जल विद्युत निगम।
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए चयनित कंपनियों ने अभी तक खनन पट्टा और स्टोन क्रशर के लिए आवेदन नहीं किया है। बाढ़ सुरक्षा की प्राथमिकता को देखते हुए आवेदन मिलने पर उसे शीघ्र स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। - डा. एसके बरनवाल, डिप्टी कलक्टर उत्तरकाशी।