{"_id":"17-70639","slug":"Uttar-Kashi-70639-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अनुमति दी फिर खोखा उखाड़ लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले अनुमति दी फिर खोखा उखाड़ लिया
Uttar Kashi
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नगर पालिका के कर्मचारी ने पोलियोग्रस्त युवक के आवेदन पत्र पर मुहर लगाकर उसे दुकान लगाने के लिए तो कह दिया लेकिन जब युवक ने खोखा खड़ा किया तो पालिका कर्मचारी उसे उखाड़ कर पालिका ले आए। इससे गुस्साए युवक और उसकी मां ने दिनभर पालिका में धरना दिया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विश्वनाथ मंदिर परिसर में बरसों से रह रहे रोशन अवस्थी पुत्र स्व.चंद्रमणी निवासी बाड़ाहाट ने 24 अक्तूबर को डीएम को पत्र लिखकर नगर पालिका कांपलेक्स में दुकान उपलब्ध करवाने की मांग की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने ईओ नगर पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को को पालिका के एक कर्मचारी ने उसके आवेदन पर 12 बार पालिकाध्यक्ष की मुहर लगाकर दुकान लगाने को कह दिया। बृहस्पतिवार को जब युवक की मां कुंती देवी ने जिला अस्पताल गेट के समक्ष खोखा खड़ा किया तो कुछ ही देर में वहां पालिका के कर्मचारी खोखे को उखाड़कर पालिका कार्यालय ले गए। कुंती अवस्थी ने कहा कि मैंने किसी तरह 25 हजार रुपये जुटाकर बेटे के लिए खोखा खड़ा किया था। हमें दुकान लगाने के लिए जगह दी जाए या तो फिर अतिक्रमण हटाया जाए।
पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने बताया कि वह जगह खोखा लगाने के लायक नहीं थी। युवक को खोखा लगाने के लिए सही जगह दी जाएगी। आवेदन पत्र पर 12 बार मुहर लगाने वाले कर्मचारी का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।