{"_id":"17-70637","slug":"Uttar-Kashi-70637-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांबाखानी पहाड़ी से पत्थर गिरे, दो वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांबाखानी पहाड़ी से पत्थर गिरे, दो वाहन क्षतिग्रस्त
Uttar Kashi
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। स्कूलों की छुट्टी के समय बृहस्पतिवार शाम को तांबाखानी में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक कार और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को भागकर जान बचानी पड़ी। पहाड़ी की खड़ी ढाल से तेजी से नीचे गिरे पत्थर जानलेवा साबित हो सकते थे। लोगों ने बताया कि पहाड़ी पर बंदरों के उछलकूद करने पर ही पत्थर नीचे गिरे।
गंगोत्री हाईवे का यह हिस्सा बेहद संवेदनशील है। इसी वजह से सुरक्षित यातायात के लिए यहां सुरंग बनाई गई है। आजकल सुरंग में निर्माण कार्य के चलते आवाजाही बंद है और लोग बाहरी हिस्से में खतरा उठाकर आवाजाही को मजबूर हैं। बाहरी हिस्से में बदहाल पड़ी सड़क हादसों को न्योता दे रही हैं। हादसे में बाल-बाल बचे माधव जोशी, विजेंद्र भंडारी आदि का कहना है कि जब तक सुरंग में से आवाजाही शुरू नहीं होती, बीआरओ और प्रशासन को बाहरी हिस्से में सुरक्षित यातायात के इंतजाम करने चाहिए।