{"_id":"17-70611","slug":"Uttar-Kashi-70611-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ा खड्ड पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ा खड्ड पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली
Uttar Kashi
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार और पांच को जोड़ने के लिए पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। पुल निर्माण से नगर के लोगाें को जहां आवागमन में सुविधा होगी, वहीं नगर में जाम की समस्या भी दूर होगी। सीएम विजय बहुगुणा ने नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल रावत की मांग पर सितंबर माह में नगर पंचायत के वार्ड चार और पांच को जोड़ने के लिए साड़ा खड्ड पर पुल निर्माण की घोषणा की थी। 115 मीटर स्पान के इस पुल को अब स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए लोनिवि को दस लाख की टोकन मनी भी मिल गई है। पुल को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने सीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष और शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार का आभार जताया। लोनिवि के ईई हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि दो सालों में पुल निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन