{"_id":"17-70584","slug":"Uttar-Kashi-70584-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे नहीं मानी तो संसद घेरेंगे गुरिल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे नहीं मानी तो संसद घेरेंगे गुरिल्ला
Uttar Kashi
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मांगों को लेकर एसएसबी गुरिल्ला प्रशिक्षितों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इसके बाद आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया यदि सरकार जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं करती तो गुरिल्ला संसद घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। गुरिल्ला संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि गुरिल्ला सालों से सरकारी नौकरी सहित अन्य मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई। निर्णय लिया गया यदि सरकार पांच दिसंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र में उनकी मांगाें पर विचार नहीं करती तो गुरिल्ला संसद घेराव सहित अन्य उग्र कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयेंद्र रावत, जिला मंत्री महावीर रावत, विक्रम रावत, इलम सिंह पंवार, चमनलाल, धीरजमणि नौटियाल, बृजलाल नैथानी, संतोषी सजवाण, जगमोहन भंडारी, कुलवीर भंडारी और सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन