{"_id":"17-70561","slug":"Uttar-Kashi-70561-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति गिरफ्तार
Uttar Kashi
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भटवाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
चड़ेथी भटवाड़ी निवासी सुनील पंवार और भराणगांव निवासी सुनीता ने इसी साल कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। सुनीता एक स्वयंसेवी संस्था में काम करती थी। शनिवार रात को सुनील सुनीता को बेहोशी की हालत में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचा, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील ने बताया कि सुनीता ने घर पर पंखे के लटकर आत्महत्या की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर रविवार को यहां पहुंचे मृतका के पिता चैत सिंह राणा ने बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मनेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी कुंवर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर भादंसं की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर सुनील पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की तफ्तीश की जाएगी।