{"_id":"17-70539","slug":"Uttar-Kashi-70539-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने लगाया पत्नी को बेचने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने लगाया पत्नी को बेचने का आरोप
Uttar Kashi
Updated Sun, 01 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। जिले के नौगांव प्रखंड में एक विवाहिता को बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न पर महिला आयोग से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला के पति का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश में सेब बागानों में मजदूरी करता है। बीते माह उसकी पत्नी अपने मायकेगई थी। वहां एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को बिजनौर में किसी को बेच दिया। उसने नौगांव पुलिस चौकी में तहरीर दी तो पुलिस उसे बिजनौर ले गई और डरा धमका कर मामला रफा दफा कर दिया। अब उसने महिला आयोग से कार्रवाई की गुहार लगाई है। दूसरी ओर, पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी ने कहा कि फिलहाल ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पीड़ित पक्ष द्वारा भेजे गए पत्र का अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यदि इस मामले में पुलिस कर्मियों ने लापरवाही बरती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।