{"_id":"17-57240","slug":"Uttar-Kashi-57240-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का नाम बदलकर बैजकोट रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का नाम बदलकर बैजकोट रखने की मांग
Uttar Kashi
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के धनारी पट्टी के गांडा बांडा के ग्रामीणों ने गांव का नाम बदलकर बैजकोट रखने की मांग की है।
पैणी भवान ग्राम पंचायत में आने वाले गांडा बांडा गांव को ग्रामीण बैजकोट नाम से पुकारते हैं। जबकि राजस्व अभिलेखों में गांव का नाम गांडा बांडा ही है। गांव के खुशपाल सिंह परमार सहित अन्य लोग लंबे समय से गांव का नाम अभिलेखों में बैजकोट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने प्रमुख सचिव राजस्व को पत्र लिखकर अवगत कराया कि राजस्व अभिलेखों तथा आम प्रचलन में गांव का नाम अलग-अलग होने से यह गांव कई बार विकास योजनाओं से वंचित रह जाता है। उन्होंने राजस्व अभिलेखों में भी गांव का नाम बदलकर बैजकोट रखने को कहा है।