{"_id":"17-53614","slug":"Uttar-Kashi-53614-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो मंजिला मकान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो मंजिला मकान राख
Uttar Kashi
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र के बीफ गांव में एक दुमंजिला भवन आग लगने से सामान समेत राख हो गया। कड़ाके की ठंड में पीड़ित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बीफ गांव में रणवीर सिंह व केशर सिंह के संयुक्त मकान में अचानक आग लग गई। लोगों ने तो किसी तरह भाग कर जान बचाई, लेकिन लकड़ी व पत्थर से बना दुमंजिला मकान देखते ही देखते स्वाह हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर आसपास के मकानों को जलने से बचाया। पीड़ित परिवारों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन को घटना से अवगत कराते हुए राहत सहायता की मांग की है। पीड़ित परिवारों के सामने रहने का संकट पैदा हो गया है।