{"_id":"17-52975","slug":"Uttar-Kashi-52975-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री के कपाट
Uttar Kashi
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। अन्नकूट के पावन पर्व पर विधि विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट आज दोपहर सवा बारह बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। हर्षिल से पहुंची पांच गढ़वाल राइफल्स के बैंड के धुन के बीच गंगा जी की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री से शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा के लिए रवाना हुई।
आज प्रात: से सवा सात बजे पारंपरिक गंगा जी की आरती शुरू हुई। 10:15 बजे से गंगाजी की मूर्ति के निर्माण दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी दौरान गंगाजी की मूर्ति का घी दूध तथा दही मिश्रित गंगाजल से महाभिषेक भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। अधिकांश श्रद्धालु स्थानीय ही थे। आज गंगाजी की उत्सव डोली मुखवा गांव के पास मार्कंडेय ऋषि व मां भगवती के मंदिर में रखी जाएगी। 15 नवंबर को उत्सव मूर्ति मुखबा गांव शीतकालीन प्रवास के लिए बनाये गाए गंगा मंदिर में विधि विधान से स्थापित की जाएगी। इस मंदिर में पूरे शीतकाल में श्रद्धालु गंगाजी की मूर्ति की पूजा अर्चना तथा जलाभिषेक कर सकेगें। आज गंगोत्री में 5 गढ़वाल राइफल्स तथा कोपाग में आईटीबीपी ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया था। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष भागेश्वर सेमवाल, सचिव सुरेशचंद्र सेमवाल सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी व गंगोत्री क्षेत्र के विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक गोपाल रावत, सूरतराम नौटियाल तथा सरकारी प्रतिनिधि के तौर पर तहसीलदार भटवाड़ी व पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरूप आदि मौजूद थे।