{"_id":"17-52906","slug":"Uttar-Kashi-52906-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार यमुनाजी को लेने जाएगें उनके भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार यमुनाजी को लेने जाएगें उनके भाई
Uttar Kashi
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद के दौरान इस बार यमुना जी को लेने उनके भाई (शनी) समेश्वर देवता की डोली के साथ गीठ पट्टी के 12 गांवों के लोग भी स्थानी वाद्य यंत्रों के साथ 15 नवंबर को भैयादूज के पर्व पर यमुनोत्री पहुंचेंगे।
यमुनात्री धाम के कपाट 15 नवंबर को भैयादूज के पर्व पर शीतकालीन के लिए बंद होगे। 15 नवंबर को प्रात: नौ बजे यमुना के भाई (शनी) समेश्वर देवता की डोली उन्हें लेने यमुनोत्री के लिए रवाना होगी इस बार गीठ पट्टी के ईष्ट देव समेश्वर देवता ने सभी भक्तजनों को डोली के साथ यमुनोत्री चलने का न्योता दे रखा है। मंदिर समिति के सचिव खिलानंद उनियाल, मनमोहन उनियाल ने बताया कि इस बार समेश्वर देवता की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसे यमुनोत्री धाम में स्नान करवाया जाना है। सचिव के अनुसार यमुनोत्री में भव्य भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।