{"_id":"17-52857","slug":"Uttar-Kashi-52857-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष और रूबी रहे प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष और रूबी रहे प्रथम
Uttar Kashi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय पाइका खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर दौड़ में आशीष जगूड़ी और रूबी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में गौरव नेगी, रूबी पटेल और 800 मीटर दौड़ में गौरव नेगी तथा अनुराधा अपने-अपने वर्गों में प्रथम रहे। वॉलीबाल बालिका वर्ग में डामटा विजेता और सुनाल्डी उपविजेता रहा। गोला फेंक में सूरज और नीतू चौहान तथा चक्का फेंक में रोशन और कल्पना प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी में डामटा विजेता रहा। बैडमिंटन में अर्जुन प्रथम और साक्षी द्वितीय रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख यशवंत कुमार ने किया। इस मौके पर युवक समिति के अध्यक्ष पृथ्वी पाल रावत ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन