फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   65.07 crore district plan approved

65.07 करोड़ की जिला योजना अनुमोदित

Mon, 06 Jun 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 06 Jun 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन

जिला नियोजन समिति की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए जनपद में 65.07 करोड़ रुपये की जिला योजना अनुमोदित की गई। जिले की जरूरत देखते हुए लोनिवि, पर्यटन, कृषि, उद्यान, सिंचाई और लघु सिंचाई का परिव्यय बढ़ाने पर सहमति दी गई। बैठक में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह ने अधिकारियों को जिला नियोजन समिति के सदस्यों से तालमेल बैठाकर जिला योजना का बजट खर्च करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुरोला विकासखंड सभागार में हुई जिला नियोजन समिति की बैठक में वर्ष 2016-17 की जिला योजना के बजट पर चर्चा की गई। बैठक में जिला योजना के लिए 65.07 करोड़ का परिव्यय अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर आयोजन मद में प्रस्तावित 13 लाख के बजट में सात लाख रुपये की कटौती की गई। सदस्यों ने पिछली जिला योजना में पर्यटन के बजट में कटौती पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह ने अधिकारियों को जिला नियोजन समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला योजना का बजट खर्च करने के निर्देश दिए। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, पुरोला विधायक मालचंद, विधायक विजयपाल सजवाण, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, डा. अर्चना असवाल, दीपक बिजल्वाण, विमला रावत, सीमा राणा, अनीता, जितेंद्र राणा, कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed