फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   17 shops were burnt to ashes in fire

अग्निकांड में 17 दुकानें मय सामान राख

Sun, 15 Dec 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
17 shops were burnt to ashes in fire
मोरी प्रखंड के सुदूरवर्ती नैटवाड़ कस्बे में शनिवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में 17 दुकानें मय सामान जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति के नुकसान का आकलन है। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता वितरित की। साथ ही क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब 11 बजे नैटवाड़ कस्बे में बनी कच्ची दुकानों में अचानक आग भड़क उठी। हादसे के दौरान सभी लोग सोए होने के कारण तत्काल इसका पता नहीं चल सका। आग के विकराल होने पर लोगों को इसका पता चला और नैटवाड़ बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नौगांव और बड़कोट से पहुंचे अग्निशमन दस्ते और एसडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू किया। समय रहते आग काबू होने से बाजार की अन्य दुकानें इसकी चपेट में आने से बच गईं, लेकिन अग्निकांड में 17 दुकानें मय सामान जल गई। अग्निकांड में राजेंद्र थपलियाल, गोविंदराम भट्ट, बृजमोहन रांगड़, शिवा ठाकुर, रामदिनेश ज्वैलर्स, किशोरी लाल, तुलसी, मनोज चौहान, अनिल प्रसाद, प्रवीण प्रसाद, दर्शन लाल, चंद्रपाल, संदीप, ममता देवी, रंजीत शाह, कैलाश एवं अमित डिमरी की दुकानें जल गई। साथ ही दुकानों के पास खड़ी प्रवीण चौहान, मनोज सिंह एवं शिवा की मोटर साइकिलें भी आग के भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। अग्निकांड में लाखों की परिसंपत्ति जलने का अनुमान है। तहसीलदार बुद्धिराम सरियाल ने बताया कि अग्निकांड पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता राशि के साथ ही राशन, कंबल आदि राहत सामग्री वितरित कर दी गई है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजस्व की टीम क्षति के आकलन और आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुटी है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवारों को क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed