{"_id":"5c6ade21bdec224bd41e2f8b","slug":"155050765720-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बर्फबारी का दौर शुरू होने से फिर लौटी कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बर्फबारी का दौर शुरू होने से फिर लौटी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले में दो दिनों की राहत के बाद रविवार देर रात से फिर बारिश और बर्फबारी शुरू होने से ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त है। हालांकि गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित संपर्क मार्गों पर फिलहाल यातायात सुचारु बना हुआ है।
बता दें कि रविवार देर रात से ही जिला मुख्यालय सहित बड़कोट, चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला आदि निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में जबर्दस्त गिरावट आ गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बर्फबारी वाले इलाकों में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। सुक्की गांव निवासी मोहन सिंह राणा ने बताया कि लगातार मौसम खराब होने से सबसे अधिक समस्या पशुपालकों को उठानी पड़ रही है। पशुओं के चारे की समस्या पैदा हो गई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में फिलहाल हल्की बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे सहित जिले के संपर्क मार्गों पर यातायात सुचारु है। संबंधित विभागों को ऊंचाई वाली सड़कों पर मशीनें तैनात रखने को कहा गया है, ताकि बर्फ से सड़क अवरुद्ध होने पर वहां शीघ्र यातायात बहाल किया जा सके।