{"_id":"5c683c0dbdec220a742db4f8","slug":"15503350953-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हिलांस किसान मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हिलांस किसान मेले का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित हिलांस किसान मेले का शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए जय जवान, जय किसान के नारे को सार्थक करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में गंगोत्री विधायक सहित अन्य अतिथिगणों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों व स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। इसके तहत सहकारिता वर्ग में मानपुर की हरि महाराज समिति को बीते वित्त वर्ष में सबसे अधिक आय अर्जित करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। गंगा मैया समिति व मां चंदोमती समिति को द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। उत्पादन वर्ग में सम्मानित 12 समूहों में से सेकू गांव की मां काली वीपीजी समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया। उद्यम वर्ग में कलक्ट्रेट परिसर स्थित आउटलेट ऑफ किसान ने बाजी मारी। प्रगतिशील किसान वर्ग में रुकमणी देवी, चंद्री देवी, उषा देवी, सरस्वती देवी सहित नो महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं संग्रहण केंद्र निर्माण के लिए भूमि दान करने पर मानपुर के शूरवीर सिंह व इंदर सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। उधर, मेले के दौरान लगाए गए स्टॉलों के विभिन्न वर्गों में कृषि विज्ञान केंद्र, उन्नति सहकारिता समिति व यमुना वैली सहकारिता समिति को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। समापन समारोह के अवसर पर डीएम डा. आशीष चौहान, प्रभागीय परियोजना प्रबंधक सुनील तिवारी, गीता जोशी, कमलेश गुर्रानी, जगवीर बिष्ट, जगमोहन नेगी, अर्जुन बागड़ी, कमल नौटियाल, हाकिम सिंह चौहान, संदीप नेगी, प्रशांत वाजपेयी, सकल चौहान आदि मौजूद रहे।