फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गंदगी मिलने पर वार्डन का वेतन रोकने के निर्देश

गंदगी मिलने पर वार्डन का वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 16 Feb 2019 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
गंदगी मिलने पर वार्डन का वेतन रोकने के निर्देश
उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित किए। जिला अस्पताल के निरीक्षण में कमियां सामने आने पर उन्होंने वार्डन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुष्मान योजना, लिंगानुपात एवं मातृ शिशु सुरक्षा आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने बेटियों की बेहतर परवरिश करने और उन्हें शिक्षित करने को कहा। इससे पूर्व डीएम ने जिला सभागार में बैठक कर आयुष्मान योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों एवं कॉमन सर्विस सेंटरों के साथ ही विकासखंड कार्यालयों में भी आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले सीएससी के पंजीकरण निरस्त किए जाएंगे। जनपद में बालक-बालिका अनुपात कम होने पर चिंता जताते हुए डीएम ने प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण पर प्रतिबंध का सख्ताई से अनुपालन कराने को कहा। इसके लिए जिले में चल रहे अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए। मातृ-शिशु मृत्यु दर बढ़ने पर चिंता जताते हुए डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर चिकित्सालयों में ही प्रसव सुनिश्चित किया जाए। इसकी जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की होगी। चिकित्सालयों में कॉल सेंटर बनाकर गर्भवती महिलाओं से निरंतर बात कर उन्हें सलाह दें। साथ ही शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाए। बैठक में सीएमओ डा. विनोद नौटियाल, डा. सीएस रावत, डा. बीएस रावत, प्रशिक्षु आईएएस नमामि बंसल, एसडीएम पूरण सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed