{"_id":"5c683489bdec22739b06ab81","slug":"15503331716-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से की जवाबी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से की जवाबी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़/बड़कोट/पुरोला। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को भी जिले के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए गए। चिन्यालीसौड़ में भूतपूर्व सैनिक संगठन सहित विभिन्न राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक संगठनों ने जुलूस प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर सरकार से आतंकवाद का जड़ से सफाया करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, बिशन कोटवाल, बिशन चौहान, शीशपाल रमोला, खीमानंद बिजल्वाण, जीत सिंह राणा, राजेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
बड़कोट में जय हो ग्रुप, व्यापारियों व समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य चौराहे में आयोजित शोक सभा में लोगों ने पाकिस्तान की कायराना हरकत की निंदा करते हुए सरकार से जवाबी कार्रवाई की अपील की। वहीं स्थानीय पत्रकारों ने भी शोक जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर मदन पैन्यूली, विवेक बलोनी, उत्तम रावत, मोहित अग्रवाल, सुनील थपलियाल, अतीक अहमद, मोहम्मद सोनू मीर आदि मौजूद रहे।
वहीं जिला मुख्यालय में अभाविप से जुड़े छात्रों ने जुलूस प्रदर्शन कर हनुमान चौक में पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों ने पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने के साथ ही कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीनने की मांग की। उन्होंने सरकार से सेना को खुली छूट देते हुए सीमा के दोनों ओर मौजूद आतंकियों को जड़ से मिटाने की भी अपील की। प्रदर्शनकारियों में चैन सिंह रावत, लोकेंद्र नेगी, विजय अवस्थी, शिवम उप्पल, तरवीन राणा आदि शामिल थे। शुक्रवार देर शाम को पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकाला। इनके अलावा उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति, विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति समेत विभिन्न जनसंगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उधर पुरोला में पतंजलि योगपीठ, सरस्वती शिशु मंदिर, गुरु रामराय, स्कॉलर बाल विद्या मंदिर आदि स्कूलों व सामाजिक संगठनों ने शोक सभाएं आयोजित की, जिसमें सभी छात्रों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति सांत्वना जाहिर की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, गुडगेश रतूड़ी, युद्धवीर सिंह असवाल, सोनी राम, राजेंद्र शर्मा, अम्मी चंद शाह, बिहारी लाल, दौलतराम बडोनी आदि शामिल रहे।