{"_id":"5be470edbdec226999177716","slug":"154169772816-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के डीजी ने किया कोपांग कैंप का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के डीजी ने किया कोपांग कैंप का निरीक्षण
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आईटीबीपी के डीजी सुरजीत सिंह देशवाल ने कोपांग पहुंचकर कैंप का निरीक्षण करने के साथ ही हिमवीरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमवीरों ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिठाई वितरित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल दौरे के लिए उत्तरकाशी पहुंचे आईटीबीपी के डीजी देशवाल मंगलवार की रात को गंगोत्री हाईवे स्थित आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के कोपांग कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने कैंप का निरीक्षण करने के साथ ही हिमवीरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमवीरों से उनकी समस्याएं पूछीं। डीजी ने कोपांग कैंप में ही रात्रि विश्राम किया। उनके साथ आईटीबीपी के नॉर्दर्न फ्रंट के महानिरीक्षक एचएस गौराया, महानिरीक्षक (ऑप्स) एमएस रावत, उप सेनानी राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।