फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मूल रूप से उदालका उतरकाशी के रहने वाले हैं जनरल विपिन रावत

मूल रूप से उदालका उतरकाशी के रहने वाले हैं जनरल विपिन रावत

Tue, 06 Nov 2018 09:33 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
मूल रूप से उदालका उतरकाशी के रहने वाले हैं जनरल विपिन रावत

विज्ञापन
उत्तरकाशी। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने गंगोत्री धाम की यात्रा के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों की खाता बही में अपने मूल गांव का नाम उदालका उत्तरकाशी दर्ज किया। सेना प्रमुख के हाथों गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना कराने वाले गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल एवं सचिव दीपक सेमवाल ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बातचीत में सेना प्रमुख ने बताया कि उनका मूल गांव उदालका है। कई पीढ़ी पहले उनका परिवार यहां से पलायन कर पौड़ी जनपद चला गया था। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के खाते में अपने विवरण में जनरल विपिन रावत पुत्र स्व.श्री लक्ष्मण सिंह रावत, माता स्व. श्रीमती सुशीला रावत निवासी ग्राम उदालका, उत्तरकाशी तथा पुत्रियों के नाम कृतिका एवं तारिणी दर्ज किए हैं। उदालका निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थीलाल शाह ने बताया कि जनरल रावत का मूल गांव उदालका होने की उन्हें जानकारी नहीं है। हो सकता है कि चार-पांच पीढ़ी पहले उनका परिवार यहां से पलायन कर गया हो। इस बारे में गांव के बुजुर्गों से जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed