फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   दूरस्थ गांवों की समस्याओं की स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे डीएम

दूरस्थ गांवों की समस्याओं की स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे डीएम

Tue, 06 Nov 2018 09:33 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
दूरस्थ गांवों की समस्याओं की स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे डीएम

विज्ञापन
उत्तरकाशी। सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को अलर्ट किया है। डीएम के निर्देश पर मोरी ब्लाक के सुदूरवर्ती लिवाड़ी फिताड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 225 ग्रामीणों का उपचार किया गया। वहीं सर्दियों में अलग-थलग पड़ने वाले गांवों में खाद्यान्न का एडवांस कोटा भी पहुंचा दिया गया है।

जिले में सड़क मार्ग से मीलों दूरी पर स्थित गांवों के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम डा. आशीष चौहान ने बीतों दिनों मोरी ब्लाक के सुदूरवर्ती लिवाड़ी, फिताड़ी गांवों में पहुंचकर वहां के लोगों का हाल जाना था। डीएम ने ग्रामीणों को क्षेत्र में शीघ्र स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात भी कही थी। इसी के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम क्षेत्र में पहुंची और लिवाड़ी, फिताड़ी, कांसला, हरिपुर एवं राला गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा। गांवों से लौटी चिकित्सकों की टीम ने बताया कि इन शिविरों में कुल 225 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं दवाएं दी गईं। इसके अलावा डीएम दूरस्थ गांवों की अन्य समस्याओं की भी निरंतर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा ने बताया कि मोरी ब्लाक के दूरस्थ गांवों में खाद्यान्न का कोटा पहुंचा दिया गया है। डीएम ने भटवाड़ी ब्लाक के पिलंग एवं जौड़ाव गांव तक भी दस नवंबर तक खाद्यान्न कोटा पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed