फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   वायु सेना के एयर मार्शल ने लिया हवाई पट्टी का जायजा

वायु सेना के एयर मार्शल ने लिया हवाई पट्टी का जायजा

Sat, 13 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
वायु सेना के एयर मार्शल ने लिया हवाई पट्टी का जायजा
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। वायुसेना की मध्य कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल श्याम बिहारी प्रसाद सिन्हा ने परिवार सहित गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व एयर मार्शल एएन-32 विमान से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पहुंचे। यहां उन्होंने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे वायु सेना के मालवाहक विमान एएन-32 ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर लैडिंग की। विमान में वायुसेना की मध्य कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल श्याम बिहारी प्रसाद सिन्हा यहां पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद वायुसेना के अधिकारियों के साथ बातचीत करने के साथ ही हवाई पट्टी का जायजा लिया। इसके बाद वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचकर उन्होंने मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इधर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायु सेना की सिग्नल कोर के अधिकारी एवं जवानों ने बीते एक पखवाड़े से डेरा डाला हुआ था। इस दौरान हवाई पट्टी पर एएन-32 विमान की लैडिंग एवं उड़ान का सफल परीक्षण किया गया। शनिवार को एयर मार्शल सिन्हा को लेकर चिन्यालीसौड़ पहुंचे एएन-32 विमान में सवार होकर वायु सेना का स्टाफ लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों पर चल रहा युद्धाभ्यास
उत्तरकाशी। जिले की ओर से भारत-चीन सीमा स्थित अग्रिम चौकियों पर आजकल सेना का युद्धाभ्यास चल रहा है। बीते माह सीमावर्ती नेलांग घाटी में आईटीबीपी की एक्सरसाइज हुई थी। सितंबर आखिरी हफ्ते से यहां सेना के वाहनों एवं बख्तरबंद हथियारों की मूवमेंट चल रही है। अक्तूबर प्रथम सप्ताह में बोफोर्स तोप भी सीमावर्ती चौकियों तक ले जायी गईं। अब जवानों एवं हथियारों को लेकर सेना के वाहन लौटने लगे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सेना के अधिकारी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed