{"_id":"5bc21cc2bdec2242912040a4","slug":"15394479744-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग के लिए निकाली न्याय यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग के लिए निकाली न्याय यात्रा
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर निकाली जा रही न्याय यात्रा शनिवार को मुख्यालय पहुंची। यात्रा में शामिल देवभूमि सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले का संज्ञान लेने की अपील की।
विगत एक अक्तूबर को देवभूमि सिविल सोसायटी की ओर से रामपुर तिराहे से आरंभ की गई न्याय यात्रा रुड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, रामनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, कर्णप्रयाग, टिहरी होते हुए शनिवार को उत्तरकाशी पहुंची। जहां नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए संगठन के सदस्यों ने लोगों से राज्य आंदोलनकारियों के कातिलों को सजा दिलाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर अपने प्राणों का बलिदान देकर आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कराया, लेकिन इस निर्मम हत्याकांड के दोषियों को कोई सजा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों से उम्मीद हार चुकी जनता अब राज्यपाल से ही दोषियों को सजा व शहीदों को न्याय दिलाने की उम्मीद कर रही है। इस मौके पर जेपी बडोनी, विक्रम फर्स्वाण, चंद्रशेखर भट्ट, विनोद महाराज, सीपी शर्मा, आदित्य चौहान, आशीष राणा आदि मौजूद रहे।