{"_id":"5bc21cb5bdec22694517c984","slug":"15394479618-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला सेटेलाइट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला सेटेलाइट फोन
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भारत चीन सीमा से लगे गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में सेटेलाइट फोन से विदेश में बातचीत किए जाने के मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियां अभी अंधेरे में ही हाथपैर मार रही है। शक के दायरे में आए स्पेन के पर्वतारोहियों के पास से सेटेलाइट फोन बरामद नहीं हुआ है। पर्वतारोहियों से गहन पूछताछ के लिए अब दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि किसी विदेशी के सेटेलाइट फोन लेकर सीमावर्ती क्षेत्र तक पहुंचने पर खुफिया एजेंसियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
कुछ दिन पहले भारत-चीन सीमा से लगे गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में सेटेलाइट फोन से विदेश कॉल किए जाने की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियों के हाथ पांव फूल गए। मामला राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमों ने गंगोत्री में डेरा डाल दिया। मामले में हाल ही में सतोपंथ हिमशिखर पर आरोहण के लिए गए स्पेन के पांच सदस्यीय पर्वतारोही दल पर शक जाहिर किया जा रहा है। दल में शामिल जॉर्ज एंथेनियो, जॉर्जी, इडोर्नी, जॉन इडॉर्डो एवं अल्फांसो सभी पांच पर्वतारोही शुक्रवार रात को गंगोत्री लौट आए हैं। यहां पर्वतारोहियों से पुलिस एवं खुफिया विभाग की टीमें पूछताछ कर रही हैं। हालांकि इन विदेशी पर्वतारोहियों ने अपने पास सेटेलाइट फोन होने से इंकार करते हुए दूतावास से संपर्क करने की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक ददनपाल ने स्वीकारा कि सीमावर्ती क्षेत्र से सेटेलाइट फोन के उपयोग की सूचना पक्की है। शक के आधार पर स्पेन के पर्वतारोहियों से पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक सेटेलाइट फोन बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस गोमुख तपोवन क्षेत्र से लौट रहे अन्य विदेशी पर्यटकों पर भी नजर रखे हुए है। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि मामला विदेशी पर्यटकों से जुड़ा होने के कारण इस संबंध में गृह विभाग से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं।