फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मालवाहक विमान की दोबारा हुई सफल लैंडिंग

मालवाहक विमान की दोबारा हुई सफल लैंडिंग

Mon, 01 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मालवाहक विमान की दोबारा हुई सफल लैंडिंग
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। चीन से बढ़ती तनातनी के बीच भारतीय सेना अपनी सीमाओं को लगातार मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में हवाई पट्टी व सीमावर्ती चौकियों पर अलग-अलग ट्रेनिंग करने के बाद अब वायु सेना व थल सेना अक्तूबर मध्य से संयुक्त युद्धाभ्यास की तैयारी कर रही है। सोमवार को चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर मालवाहक विमान एंटोनोव एन-32 की दोबारा सफल लैंडिंग के दौरान वायुसेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वायु सेना सीमा से सबसे निकटवर्ती चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को एक बार फिर से मालवाहक विमान एंटोनोव एन-32 की चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में सफल लैंडिंग कराई गई। इस दौरान वायु सेना के एयर मार्शल डीएस रावत सहित अन्य अधिकारियों ने हवाई पट्टी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से हर्षिल, केदारनाथ व चमोली आदि सीमांत क्षेत्रों का भी हवाई सर्वे किया।
विज्ञापन

एयर मार्शल डीएस रावत ने बताया कि चीन सीमा से सटे सभी इलाकों में भारतीय सेना हवा और जमीन से निरंतर चौकसी कर रही है, जिसके तहत सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर मालवाहक विमान की करीब चार से पांच बार सफल लैंडिंग व उड़ान की जा चुकी है। एयर पोर्ट की अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वायु सेना व थल सेना के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने के लिए अक्तूबर मध्य से अंत तक संयुक्त युद्धाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान पैरा आर्मी के कर्नल अजीत झा, स्क्वार्डन लीडर एस बनर्जी, सचिन गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर पहुंची बोफोर्स तोप
उत्तरकाशी के नेलांग घाटी स्थित भारत चीन सीमावर्ती चौकियों पर युद्धाभ्यास के लिए बोफोर्स तोप भी लाई गई हैं। सोमवार को सीमावर्ती चौकियों पर जा रही दो बोफोर्स तोपें उत्तरकाशी से होकर गुजरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed