फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षिल एप्पल फेस्टिवल का शुभारंभ

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षिल एप्पल फेस्टिवल का शुभारंभ

Mon, 01 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षिल एप्पल फेस्टिवल का शुभारंभ
उत्तरकाशी। जिले के सेब को नई पहचान दिलाने के लिए पहली बार आयोजित दो दिवसीय हर्षिल एप्पल फेस्टिवल का सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर झाला में नवनिर्मित कोल्ड स्टोर का उद्घाटन किया। समारोह के पहले दिन विभिन्न प्रजातियों के सेब व सेब उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित समारोह के पहले दिन विधायक गोपाल रावत ने 810.94 लाख से निर्मित कोल्ड स्टोर एवं 107 लाख से लगाए गए ग्रेडिंग यूनिट का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक सेब उत्पादन करने वाले उत्तरकाशी जिले के सेब को पहचान दिलाने के लिए महोत्सव का आयोजन किया गया है। हालांकि अभी भी हिमाचल व जम्मू कश्मीर के आगे उपला टकनौर के सेब को ब्रंड के रूप में स्थापित करने की जरूरत है। इसके लिए सरकार ने कोल्ड स्टोर व ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना कर सेब काश्तकारों को आधुनिक तकनीक की सौगात दी है। कोल्ड स्टोर में सेब रखने के लिए काश्तकारों को एक रुपये 10 पैसा प्रति माह का शुल्क देना होगा, जिससे सेब काश्तकार ऑफ सीजन में अपनी फसल को बेचकर अधिक कमाई कर सकेंगे। वहीं डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि सेब महोत्सव के आयोजन से उपला टकनौर क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत आर्य, डीएफओ संदीप कुमार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, जिला उद्यान अधिकारी वृजराज सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, बसंती नेगी, भगवान सिंह, संजय पंवार, जितेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में दिखे विभिन्न प्रजाति के सेब
सेब महोत्सव के पहले दिन सेब प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें रेडचीफ, सुपर चीफ, गेल गाला, पिंक लेडी, रायल रेड, गोल्डन डेलिशियस आदि सेब की प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान देहरादून होटल मैनेजमेंट संस्थान की ओर से सेब से बने 13 प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें फ्रूट चाट, एप्पल सलाद, एप्पल चाट, जैम चाट, सुडर, एप्प्ल पाई, एप्पल केक, जूस आदि व्यंजन दिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाड़ भोटिया समुदाय ने पेश किए कार्यक्रम
सेब महोत्सव के पहले दिन कलाकारों व ग्रामीणों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें जाड़ भोटिया समुदाय की महिलाओं द्वारा किए गए पारंपरिक लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर कथक डांसर श्रुर्वणा रावत ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं केसी कुड़ियाल ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान फैंसी ड्रेस, रस्साकसी व पारंपरिक परिधान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed