{"_id":"5bb255ec867a557ed33fd539","slug":"15384140419-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं हल नहीं होने पर आशा कार्यकर्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं हल नहीं होने पर आशा कार्यकर्ताओं में रोष
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर काली कमली धर्मशाला में बैठक हुई, जिसमें भटवाड़ी, डुंडा व चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया गया।
संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता जोशी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की ओर से सरकार की विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। प्रसव के समय मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 600 से घटाकर 300 रुपये कर दिया गया है। गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के बावजूद उन्हें स्वयं किसी भी तरह का निशुल्क इलाज नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते अब आशा कार्यकर्ताओं में रोष है। इस मौके पर सुलोचना चौहान, रेखा नौटियाल, शर्मिला रावत, राजुला पंवार, कृष्णा शाह, कुसुम पंवार, लक्ष्मी महर, विनीता राणा आदि मौजूद रहीं।