{"_id":"5bb0fc05867a557ed20b29bb","slug":"153832549017-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के पास टूटा पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के पास टूटा पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के पास आपदा में तबाह पैदल रास्ता ढाई महीने बाद लोनिवि ने सुचारु कर दिया है। यहां घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी की आवाजाही चालू होने से तीर्थधाम पहुंच रहे यात्रियों को काफी सहूलियत हो गई है। जल्द ही इस तीस मीटर हिस्से में सीसी रास्ता तैयार करने के साथ ही सुरक्षा रेलिंग भी लगाई जाएगी।
बीते 16-17 जुलाई को अतिवृष्टि से यमुना नदी में आए उफान से यमुनोत्री धाम में भारी तबाही मचने के साथ ही जानकीचट्टी में भी खासा नुकसान हुआ था। इस दौरान राम मंदिर के पास जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का तीस मीटर हिस्सा तबाह हो गया था। हालांकि उस समय प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्से को बाईपास कर पहाड़ी पर पत्थरों की सीढ़ियां तैयार कर यात्रियों की आवाजाही की व्यवस्था कर दी थी, लेकिन खड़ी पहाड़ी पर बने रास्ते से घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी नहीं चल पा रही थीं।
अब लोनिवि ने इस हिस्से में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण कर दिया है। पुराना पैदल मार्ग बहाल होने से अब यहां घोड़े-खच्चर एवं डंडी-कंडी की आवाजाही भी सुचारु हो गई है। लोनिवि के जेई रविंद्र चौहान ने बताया कि पैदल रास्ता तैयार कर यहां आवाजाही शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस हिस्से में सीमेंट कंक्रीट का रास्ता तैयार करने के साथ ही किनारे सुरक्षा रेलिंग भी लगाई जाएगी।