{"_id":"5bb0fc02867a557f714f84c7","slug":"15383254878-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र प्रयासों से भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया : सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र प्रयासों से भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया : सोनी
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रकल्प उत्तरांचल दैवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति के मनेरी स्थित सेवा आश्रम में समग्र ग्राम विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा कि भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने और जगत गुरु की उपाधि दिलाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की जरूरत है।
गोष्ठी में सुधीर चड्ढा ने बताया कि सेब की इस तरह की प्रजातियां विकसित की जा चुकी हैं, जो महज एक साल के भीतर ही फल देने लगती हैं। इन्हें अपनाने से किसानों की आय को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। जाड़ी संस्था के द्वारिका सेमवाल ने स्थानीय जैविक उत्पादों के विपणन के लिए गढ़ बाजार के बारे में बताया। पाही गांव के प्रथम सिंह ने सांप के काटने के अचूक उपचार की जानकारी दी। योग शिक्षक कृष्णानंद बिजल्वाण ने कहा कि योग के बल पर भारत एक बार फिर विश्व गुरु की पदवी की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक सेमवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय स्नेही, सह प्रांत प्रचार देवेंद्र, विभाग प्रचारक नरेंद्र, गुलाब सिंह नेगी, यमुनोत्री विधायक केदार रावत, मालचंद आदि मौजूद रहे। समिति के सचिव हरीश डंगवाल ने संचालन किया।