{"_id":"5bafad6c867a5501313c74a8","slug":"153823983413-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुलपति का पुतला फूंककर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुलपति का पुतला फूंककर जताया रोष
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। श्रीनगर गढ़वाल में डीएवी कालेज देहरादून के छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग और गिरफ्तारी के विरोध में पीजी कालेज उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल विवि के कुलपति का पुतला फूंककर रोष जताया।
शनिवार को छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के पुरीखेत परिसर के गेट पर एकत्र हुए। छात्र नेताओं ने कहा कि विवि प्रशासन की लापरवाही के चलते हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अनुपस्थित दिखाकर उन्हें अनुत्तीर्ण किया गया है। समय पर परीक्षा परिणाम नहीं आने के कारण वे अगली कक्षाओं में प्रवेश एवं नौकरियों के आवेदन से वंचित रह जाते हैं। इन गलतियों को सुधारने के लिए छात्र-छात्राओं को विवि के चक्कर काटने पड़ते हैं और वहां बगैर पैसा खर्च किए आसानी से काम नहीं होता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर डीएवी देहरादून के छात्र श्रीनगर विवि में प्रदर्शन कर रहे थे, जिस पर विवि प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज कराने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करा दिया। पुतला फूंकने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष कविता बिष्ट, महासचिव प्रह्लाद रावत, कोषाध्यक्ष शिवम उप्पल, आर्यन छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष दिपेंद्र कोहली, मनीष रावत, पवन कुमार, कृष्णा रमोला, अंकिता, भारती आदि शामिल थे।