फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पराक्रम दिवस पर भाजपा ने किया पूर्व सैनिकों को सम्मानित

पराक्रम दिवस पर भाजपा ने किया पूर्व सैनिकों को सम्मानित

Sat, 29 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पराक्रम दिवस पर भाजपा ने किया पूर्व सैनिकों को सम्मानित
उत्तरकाशी। भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन की दूसरी वर्षगांठ पर भाजपा की ओर से जिले में पराक्रम दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित बड़कोट, नौगांव, पुरोला, चिन्यालीसौड़ आदि स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूरत गुसाईं, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, विजय संतरी, सुरेश चौहान, उदय राणा, खुशपाल महर, गोपाल भट्ट, युद्धवीर राणा, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बड़कोट में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह जयाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भी पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राम प्रसाद डोभाल, यशवंत रावत, विजय सिंह, जयप्रकाश बहुगुणा, बेल सिंह, मुकेश टम्टा, दर्मियान चौहान आदि मौजूद रहे। नौगांव में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेश रमोला, संदीप असवाल, कमला राणा, नारायण सिंह, विजय बंधानी, जगमोहन चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराक्रम दिवस पर महाविद्यालय में एनसीसी की 3/3 एसडी प्लाटून व कीर्ति इंटर कालेज के कैडेट्स की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स को सर्जिकल स्ट्राइक अभियान व भारतीय सैनिकों की गौरवगाथा के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी आकाश मिश्र, अजय प्रसाद, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
श्रीनगर। सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के अवसर पर बिड़ला परिसर एनएसएस इकाई की ओर से भाषण, पोस्टर, नारा लेखन व कविता पाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जीआईसी व जीजीआईसी में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां दी। गौरव सेनानी संगठन ने भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पौड़ी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से एजेंसी चौक स्थित शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सर्जिकल स्ट्राइक दिवस को पूरे देश में पराक्रम पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। ईसीएसएच पॉली क्लीनिक के आफिसर इन कमांडर कर्नल आनंद थपलियाल (सेनि) ने सर्जिकल स्ट्राइक के उद्देश्य बताए। कार्यक्रम में सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आ. कैप्टन (सेनि) मदन सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत, हर्ष सिंह रावत, दिनेश चंद नयाल, महावीर सिंह रावत, शीशपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

जोशीमठ। नवीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड समूह की ओर से गढ़वाल स्काउट कैंप में पराकर्म पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित सेना मेले में युद्ध में प्रयोग होने वाले हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर चलचित्र भी दिखाया गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। ब्रिगेडियर एके पुंडीर (सेना मेडल) ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में जवानों ने सेना बैंड का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed