{"_id":"5bafad5c867a557f721c2d16","slug":"15382398171650-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुंडा कांड के पीड़ित परिवार को बसपा नेताओं ने दी 50 हजार की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुंडा कांड के पीड़ित परिवार को बसपा नेताओं ने दी 50 हजार की आर्थिक सहायता
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। आगामी चुनावों की रणनीति एवं संगठन की मजबूती को लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डुंडा रेप एवं हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की।
दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान, प्रदेश प्रभारी सीपी सिंह व प्रदेश कॉर्डिनेटर शीशपाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के कुशासन के चलते आज तक प्रदेश का विकास नहीं हो सका है। बैठक में धर्मेंद्र कुमार, दिवाकर सेमवाल, सत्यानंद चमोली, खुशपाल कुमार आदि ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष विजयपाल तंगानी, भगीरथ शाह, पपेंद्र नेगी, बाबूलाल बौद्ध, कृपा लाल, बुद्धि लाल आदि मौजूद रहे।