{"_id":"5bafad4f867a557eca091bb4","slug":"153823980518-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्साकसी और पिठ्ठाग्राम में बालिका इंटर कालेज पुरोला का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्साकसी और पिठ्ठाग्राम में बालिका इंटर कालेज पुरोला का दबदबा
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी/पुरोला। युवा कल्याण विभाग की ओर से रस्साकसी एवं पिठ्ठाग्राम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरोला स्थित मिनी स्टेडियम व मनेरी इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
पुरोला में सीनियर वर्ग की 16 व जूनियर वर्ग की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग की रस्साकसी में राइंका मोल्टाड़ी व बालिका वर्ग में जीजीआईसी पुरोला ने बाजी मारी। पिठ्ठाग्राम के बालक वर्ग में शिवालिक पब्लिक स्कूल व बालिका वर्ग में जीजीआईसी पुरोला की टीम अव्वल रही। जूनियर वर्ग पिठ्ठाग्राम के बालक वर्ग में राइंका हुडोली एवं बालिकाओं में जीजीआईसी पुरोला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चतर सिंह चौहान, सतेंद्र राणा, बलदेव रावत, प्रकाश भंडारी, जयदेव चौहान, चंद्रमोहन नौडियाल, गुलाब सिंह रावत, सीमा देसवाल आदि मौजूद रहे।
इधर, भटवाड़ी के राइंका मनेरी में प्रमुख चंदन सिंह पंवार व जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने दो दिवसीय रस्साकसी एवं पिठ्ठाग्राम प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीनियर वर्ग में 18 और जूनियर वर्ग में नौ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर उत्तम पंवार, हंसराज चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, सुंदर सिंह महर, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।