{"_id":"5b9d3671867a557f6249fd26","slug":"153702972820-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेंगे युवा कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेंगे युवा कांग्रेसी
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक में बूथ लेबल तक युवा इकाइयों का गठन कर पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। युवा कांग्रेसी अब देश में बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेंगे।
शनिवार को जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवा वर्ग बेरोजगारी की मार से त्रस्त है। देश में बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेसी आंदोलन खड़ा करेंगे। युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष राणा एवं महासचिव गोपाल भंडारी ने कहा कि जल्द ही बूथ लेबल तक युवा कांग्रेस कमेटियों का गठन कर पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सेमवाल, महावीर चौहान, युवा कांग्रेस के गंगोत्री विधानसभा अध्यक्ष राकेश रावत, हरि भट्ट, गौरव उनियाल, सुधीश पंवार, शुभम, रजत, प्रवेश आदि मौजूद रहे।