फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   छह घंटे में 15 हजार 949 पुशअप कर हरियाणा के गौ भक्त ने बनाया विश्व रिकार्ड

छह घंटे में 15 हजार 949 पुशअप कर हरियाणा के गौ भक्त ने बनाया विश्व रिकार्ड

Thu, 26 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
छह घंटे में 15 हजार 949 पुशअप कर हरियाणा के गौ भक्त ने बनाया विश्व रिकार्ड
उत्तरकाशी। मात्र छह घंटे में 15 हजार 949 पुशअप करके हरियाणा निवासी संजय सिंह ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में चल रही अपने गुरु संत गोपालमणि की गो कथा के मंच पर यह रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में चल रही गो कथा में बृहस्पतिवार को एक अद्भुत कारनामा देखने को मिला। हरियाणा निवासी एवं गो भक्त संजय सिंह (22) ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे पुशअप करना शुरू किया और ढाई बजे तक 15 हजार 949 पुशअप करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। मौके पर मौजूद रहे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के भारतीय प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि इससे पूर्व कुलदीप सैनी ने बीते 21 जून को छह घंटे में 10 हजार 832 पुशअप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन संजय सिंह ने इतने ही वक्त में 15 हजार 949 पुशअप कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। गो आंदोलन के प्रणेता संत गोपालमणि ने संजय पहलवान को रिकार्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


गाय की सेवा की प्रेरणा से मिली कामयाबी
विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले संजय सिंह के भाई भगत सिंह ने बताया कि इस कामयाबी के पीछे गो सेवा है। उन्होंने बताया कि संजय ने उनके पिता लाखा राम से प्रेरित होकर बचपन से ही पहलवानी शुरू कर दी थी, लेकिन वर्ष 2008 में संत गोपालमणि की गो कथा सुनने के बाद उसका जीवन ही बदल गया। संजय ने संत गोपालमणि को अपना गुरु मानकर उनकी प्रतिमा बनाई और रोज अभ्यास शुरू कर दिया। 21 मार्च 2018 को उन्होंने एक घंटे में चार हजार 295 पुशअप कर ऑस्ट्रेलिया के पहलवान कार्लटन विलियम का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed