फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कालिया नाग का वध कर भगवान ने दिया था नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश

कालिया नाग का वध कर भगवान ने दिया था नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश

Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कालिया नाग का वध कर भगवान ने दिया था नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश
उत्तरकाशी। डांग गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन व्यास पीठ से संत डा. दुर्गेश आचार्य ने श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान ने श्री कृष्ण का अवतार लेकर धरती वासियों को गो माता, नदियों, पहाड़ों एवं प्रकृति के महत्व समझाया।
विज्ञापन

यमुना नदी में जहर घोल रहे कालिया नाग का वध कर भगवान श्रीकृष्ण ने नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया था, जबकि गोवर्द्धन पर्वत की छांव में ग्रामीणों को बचाकर उन्होंने हिमालय आदि पर्वतों का महत्व समझाया। इसके अतिरिक्त गांव की गोपियों को महत्व देकर उन्होंने नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। वहीं कंस का वध कर उन्होंने तानाशाही एवं क्रूर शासकों के खिलाफ जनता को आवाज उठाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमारे वेद, पुराण आदि ग्रंथ सदा से ही गंगा, हिमालय व प्रकृति संरक्षण के साथ ही मानव उत्थान का संदेश देते रहे हैं। इस मौके पर जयेंद्र गुसाईं, शिवकुमार मिश्रा, चतर सिंह गुसाईं, किरन पंवार, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed