फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   डीएम ने लिया ईवीएम मशीनों के परीक्षण का जायजा

डीएम ने लिया ईवीएम मशीनों के परीक्षण का जायजा

Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने लिया ईवीएम मशीनों के परीक्षण का जायजा
उत्तरकाशी। आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व निर्वाचन विभाग की ओर से तकनीशियनों से ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने इसका निरीक्षण कर इस कार्य को गंभीरता से अंजाम देने के निर्देश दिए। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम मशीनों का परीक्षण किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 812 कंट्रोल यूनिट, 1317 बैलेट यूनिट और 668 वीवीपीएटी यूनिट उपलब्ध हैं। 12 प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा इन मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की जा रही है। आठ अगस्त तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने सावधानीपूर्वक मशीनों की जांच करने व ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस मौके पर नोडल अधिकारी सुनील रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed