{"_id":"5b575c9f4f1c1be94b8b693e","slug":"15324519944-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक का बहिष्कार कर ग्राम प्रधानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक का बहिष्कार कर ग्राम प्रधानों ने की नारेबाजी
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पूर्व चेतावनी के अनुसार ग्राम प्रधानों ने भटवाड़ी में आयोजित बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया। ग्राम प्रधानों ने एसआईटी जांच के दायरे में सिर्फ ग्राम प्रधानों को ही शामिल करने के साथ ही एनजीओ के माध्यम से सोशल ऑडिट कराने पर नाराजगी जताई।
मंगलवार को प्रमुख चंदन सिंह पंवार की अध्यक्षता में भटवाड़ी में बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीडीओ प्रशांत आर्य समेत अन्य अधिकारियों के पहुंचने के साथ ही प्रधानों ने बैठक के बहिष्कार का एलान किया। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार ने कहा कि पंचायतीराज विभाग की गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए सरकार द्वारा बैठाई गई एसआईटी जांच का प्रधान स्वागत करते हैं। प्रधानों ने आपदा किट खरीद की प्रारंभिक जांच में घोटाले की पुष्टि होने के बावजूद अभी तक दोषियों का खुलासा कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष जताया। उन्होंने लंबित मांगों को लेकर सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अनिल रावत, विमला पंवार, मनवर सिंह, सीता देवी, चैता देवी आदि मौजूद रहे।