{"_id":"5b575c8f4f1c1b764d8b4967","slug":"15324519784-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए कामकाजी महिला छात्रावास की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए कामकाजी महिला छात्रावास की जांच के आदेश
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम ने जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास विभाग की ओर से सात साल से एक ही होटल में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल संचालित करने पर नाराजगी जताई। डीएम ने हॉस्टल का निरीक्षण कर अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।
वर्ष 2011 में विभाग ने ज्ञानसू में एक होटल किराए पर लेकर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का संचालन शुरू किया। सोमवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने हॉस्टल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बगैर उनकी स्वीकृति के हॉस्टल में महिलाओं को आवास आवंटित करने, हॉस्टल में रह रही सरकारी कर्मचारियों द्वारा आवास भत्ता भी लेने आदि अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। डीएम ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि वर्ष 2011 से हॉस्टल किराए पर एक होटल में चल रहा है और विभाग ने अभी तक न तो हॉस्टल के लिए कहीं भूमि का चयन किया और न ही इसके लिए कोई प्रस्ताव दिया। उन्होंने इस संबंध में तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही सीडीओ का इसकी जांच के आदेश दिए। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत आर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगम सिंह, गोपाल राणा, हॉस्टल प्रभारी सुनीता नौटियाल, कल्पना ठाकुर, सुनैना भट्ट आदि मौजूद रहे।