{"_id":"5b560a384f1c1bb24b8b49f7","slug":"153236536419-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईई के आश्वासन पर ठेकेदारों ने स्थगित किया धरना आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईई के आश्वासन पर ठेकेदारों ने स्थगित किया धरना आंदोलन
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। पूर्व में कराए गए कार्यों के भुगतान की मांग पर ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा धरना आंदोलन सोमवार को लोनिवि के ईई के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। लोनिवि के ईई जेपी रतूड़ी ने बीस दिन के भीतर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र के ठेकेदारों ने लोनिवि द्वारा वर्ष 2017 में हुए अनुबंध के तहत किए गए कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं होने पर बीते 20 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही लोनिवि कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर दिया था। ठेकेदारों का आरोप था कि विभागीय अधिकारी अपने चहेतों को भुगतान कर रहे हैं, लेकिन अन्य ठेकेदारों को काम पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे लोनिवि के ईई जेपी रतूड़ी ने ठेकेदारों को बीस दिन के भीतर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ठेकेदारों ने फिलहाल धरना स्थगित तो कर दिया, लेकिन आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मोहन सिलवाल, परशुराम जगूड़ी आदि मौजूद रहे।