{"_id":"5b560a314f1c1b4d748b695e","slug":"15323653576-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क अवरुद्ध होने से सेब की फसल मंडी नहीं पहुंचा पा रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क अवरुद्ध होने से सेब की फसल मंडी नहीं पहुंचा पा रहे ग्रामीण
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग जगह-जगह भूस्खलन से अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इन गांवों में तैयार सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की समस्या खड़ी हो गई है।
बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में रोजाना हो रही बारिश से खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग जगह-जगह भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है, जिससे क्षेत्र के देवजानी, रास्ती, बिंगसारी, खेड़मी, डोभालगांव, रमालगांव, कुमणाई, तियां आदि गांवों तक तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। देवजानी गांव के पूर्व प्रधान जयराम चौहान ने बताया कि आजकल क्षेत्र में सेब की फसल तैयार है। सड़क अवरुद्ध होने से काश्तकार सेब मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र अवरुद्ध सड़क पर यातायात बहाली के इंतजाम करने की मांग की है। इधर भद्रासू-बिंगसारी मोटर मार्ग भी भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है।