फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को बढ़ावा देगी जिला पंचायत

पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को बढ़ावा देगी जिला पंचायत

Tue, 10 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को बढ़ावा देगी जिला पंचायत
उत्तरकाशी। जिला पंचायत अब पर्यटन संबंधी निर्माणों के माध्यम से पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर और जिला पंचायत की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगी। इसके लिए यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पर्यटक आवास गृहों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने की। बैठक में सदस्यों ने यात्रा पड़ावों पर सफाई के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इसके लिए सफाई कर्मचारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। इस पर सदन ने सफाई का कार्य ठेका व्यवस्था पर देने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही श्रीकोट, जेष्टवाड़ी, राजगढ़ी, स्यानाचट्टी एवं सांकरी में आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया। सदस्यों ने सांकरी, मनेरा, मानपुर, ज्येष्टवाड़ी एवं सुक्की में जिला पंचायत के पर्यटक आवास गृहों का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया। बैठक में जितेंद्र राणा, कुलदीप बिष्ट, अनीता गुसाईं, सीमा राणा, संतोषी सजवाण, लक्ष्मण भंडारी, पवन नौटियाल, सरिता राणा, प्रकाश देवनाटा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed