{"_id":"5b2fcdb54f1c1b315d8b6fcf","slug":"152985951116-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीसरी आंख की नजर में है यमुनोत्री धाम और पैदल यात्रा मार्ग पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीसरी आंख की नजर में है यमुनोत्री धाम और पैदल यात्रा मार्ग पर
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम और जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक का दुर्गम पैदल मार्ग अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस के तहत गेल इंडिया के वित्तीय सहयोग से यहां अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से इस पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है।
रविवार को डीएम की मौजूदगी में इसका सफल ट्रायल किया गया। जम्मू की जी मैक्स कंपनी ने यमुनोत्री धाम समेत जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक पांच किमी पैदल मार्ग पर आठ अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। वाइड एरिया नेटवर्किंग के माध्यम से इन कैमरों का कंट्रोल जानकीचट्टी, स्वान केंद्र बड़कोट और जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में दिया गया है। यहां इन कैमरों से मौके का लाइव टेलीकास्ट देखने के साथ ही इन कैमरों को 360 डिग्री तक घुमाकर चारों ओर की तस्वीरें एवं वीडियो ली जा सकेंगी।
कंपनी के प्रतिनिधि रोहित संभियाल ने बताया कि कैमरों को यहीं बैठकर ऑपरेट किया जा सकता है। डीएम ने बताया कि स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस योजना के तहत 72 लाख रुपये लागत से यह सिस्टम स्थापित किया गया है। इसकी मदद से यमुनोत्री धाम एवं यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विभु विश्वामित्र रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सचिन वैद्य आदि मौजूद रहे।