{"_id":"5b2e80144f1c1bf67a8b6d7e","slug":"15297741028-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकाड़ा गांव में महासू देवता के नवनिर्मित मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकाड़ा गांव में महासू देवता के नवनिर्मित मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला (उत्तरकाशी)। ढकाड़ा गांव में नवनिर्मित महासू महाराज के मंदिर में विधि-विधान एवं वेद मंत्रोच्चरण के साथ ही देवता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
ढकाड़ा गांव में चार पीढ़ी पहले बावर क्षेत्र से आकर लोग बसे थे। इन लोगों की महासू देवता में अगाध आस्था है। इसके चलते इन लोगों को महासू देवता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए हनोल जाना पड़ता था। ढकाड़ा गांव में बीते सालों से महासू महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था। मंदिर गांव के पंचायत चौक में स्थित ग्रामीणों के कुल देवता श्रीकुल देवता के मंदिर के पास ही बनाया गया है। मंदिर का निर्माण पूरा होने पर शुक्रवार को यहां मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। समारोह में शामिल होने के लिए चालदा महासू एवं महासू देवता के प्रतीक चिह्न भी पहुंचे।
विशाल यज्ञ एवं पूजा-अर्चना के बाद शनिवार को विधि-विधान एवं वेद मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित मंदिर में महासू महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर देवता के मुख्य पुजारी नागचंद शर्मा, संतराम, पूर्ण सिंह, महेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान राजेंद्र शर्मा, अमीर चंद शाह, प्रधान गोपाल कैंतुरा आदि मौजूद रहे।