{"_id":"5b2e800b4f1c1b634d8b814e","slug":"152977409218-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन हादसे में चालक घायल, चालक के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन हादसे में चालक घायल, चालक के खिलाफ कार्रवाई
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर एक यूटीलिटी खाई में गिरने से चालक चोटिल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां मरहम पट्टी के बाद उसे नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी का वाहन भी सीज किया गया।
शुक्रवार देर रात उत्तरकाशी से डुंडा की ओर जा रही एक यूटीलिटी गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गई, जिससे चालक चोटिल हो गया। हादसे के समय यूटीलिटी में चालक प्रकाश चंद्र पुत्र हरदेव प्रसाद निवासी कांदला बणगांव ही सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम डा. आशीष चौहान के साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। पड़ताल में पता चला कि वाहन चालक नशे में धुत्त था। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि वाहन चालक प्रकाश चंद्र को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही वाहन भी सीज कर लिया गया।