फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शिव गुफा महरगांव में मनाया शिव अवतरण दिवस

शिव गुफा महरगांव में मनाया शिव अवतरण दिवस

Sat, 23 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
शिव गुफा महरगांव में मनाया शिव अवतरण दिवस
उत्तरकाशी। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर नगल महरगांव स्थित प्रकटेश्वर पंचानन महादेव गुफा में शिव अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

महर गांव में 23 जून 1998 को शिव गुफा में पंचानन शिव लिंग के दर्शन हुए थे। तब से गुफा श्रद्धालुओं के आकर्षण एवं आस्था का केंद्र बनी हुई है। हर साल चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री यमुनोत्री से लौटते समय इस गुफा में प्राकृतिक शिव लिंग एवं मूर्तियों के दर्शन और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। साथ ही हर साल ग्रामीण 23 जून को प्रकटेश्वर पंचानन महादेव के अवतरण दिवस के रूप में मनाते हैं। शनिवार को शिव गुफा को भव्य रूप से सजाने के साथ ही यहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पंचानन शिवलिंग का गंगा जल एवं दूध से अभिषेक किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी, रविंद्र भंडारी, सोबत लाल, राममूर्ति सिलवाल, आत्माराम तिवारी, मनोज सिलवाल, बृजमणि भट्ट, दुर्गेश सिलवाल, कविता भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed