{"_id":"5b2e7ff84f1c1baf6e8b9b08","slug":"152977407317-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन संबंधी तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन संबंधी तैयारियों में जुटा प्रशासन
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी है। कलक्ट्रेट परिसर में ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनें रखने के लिए वेयर हाउस का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही भावी मतदाताओं के लिए स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों का गठन किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है। ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनें रखने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में दो मंजिला वेयर हाउस बनाया जाना प्रस्तावित है। इसका प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गाइड लाइन के अनुसार निर्वाचन संबंधी अन्य कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूल कालेजों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों का गठन करने को कहा। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, परियोजना प्रबंधक पेयजल निगम शशि राणा आदि मौजूद रहे।