फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   6.62 करोड़ रुपये लागत से एक बार फिर वरुणावत के ट्रीटमेंट की तैयारी

6.62 करोड़ रुपये लागत से एक बार फिर वरुणावत के ट्रीटमेंट की तैयारी

Fri, 22 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
6.62 करोड़ रुपये लागत से एक बार फिर वरुणावत के ट्रीटमेंट की तैयारी
उत्तरकाशी। एक बार फिर वरुणावत के ट्रीटमेंट की तैयारी शुरू हो गई है। लोनिवि ने 6.62 करोड़ रुपये लागत से वरुणावत के तांबाखानी सूट ट्रीटमेंट की निविदा करा दी है। इसमें पहाड़ी के शीर्ष से पानी की सुरक्षित निकासी के साथ ही तांबाखानी वाले छोर पर बरसात के दौरान होने वाले भूस्खलन का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2003 में उत्तरकाशी नगर के सिरहाने खड़े वरुणावत पर्वत से करीब एक माह तक निरंतर चले भूस्खलन ने नगर में भारी तबाही मचाई थी। तब केंद्र सरकार ने इस आपदा से निपटने के लिए 282 करोड़ का भारी भरकम पैकेज स्वीकृत किया था। इसमें पुनर्वास एवं विस्थापन के अलावा करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से वरुणावत भूस्खलन का उपचार कराया गया था। उस दौरान न तो बरसाती पानी की सुरक्षित निकासी का इंतजाम किया गया और न ही तांबाखानी, रामलीला मैदान और मस्जिद मुहल्ला वाले सूट का ट्रीटमेंट किया गया। यही कारण रहा कि वर्ष 2012 में तांबाखानी वाले छोर पर पानी के कटाव से शीर्ष पर हुआ ट्रीटमेंट ही ढहना शुरू हो गया था। तब सिंचाई विभाग द्वारा यहां करीब पांच लाख रुपये खर्च कर अस्थायी उपचार किया गया था।
विज्ञापन

अब तांबाखानी वाले हिस्से में स्थायी उपचार की तैयारी की जा रही है। कार्यदायी संस्था लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता विरेंद्र पुंडीर ने बताया कि 6.62 करोड़ रुपये लागत से क्षतिग्रस्त हुई बैंच एवं नालियों को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके साथ ही शीर्ष से पानी को टेप कर इसकी सुरक्षित निकासी के इंतजाम के साथ ही तांबाखानी सूट में जमा लूज मलबा साफ कराया जाएगा। इस कार्य की निविदा कराकर नोएडा की एक कंपनी को काम सौंपा गया है। जून अंतिम सप्ताह में इसका अनुबंध कर एक साल के भीतर इस काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.........
वरुणावत के तांबाखानी वाले छोर पर पानी की सुरक्षित निकासी और बरसात के दौरान होने वाले भूस्खलन को रोकना जरूरी है। इसके लिए शासन से ट्रीटमेंट कार्य स्वीकृत हुआ है। लोनिवि को जल्द से जल्द यह काम शुरू कराकर इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed